ॐ श्री गणेशाय नमः · ब्रह्म तेजो बलं बलम् +91 98252 57454 viprkalyan@gmail.com
विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्टVipra Kalyan Charitable Trust · वापी
ताज़ा सूचनाएँ
9 जनवरी 2026ट्रस्ट ने एक परिवार की चारों बेटियों की शिक्षा की पूरी ज़िम्मेदारी ली 16 नवंबर 2025प्रतापगढ़ की बेटी के विवाह हेतु कन्यादान सहयोग 29 अप्रैल 2025भगवान परशुराम जयंती पर पूजन एवं श्रद्धांजलि सभा 25 फ़रवरी 2025दिव्यांग बच्चों के साथ सेवा दिवस 15 जनवरी 2025इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर का 20वाँ स्थापना दिवस

कन्या विवाह सहयोग

Girls' Marriage Support

धन के अभाव में किसी बेटी का विवाह न रुके

विप्र समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु ट्रस्ट जाँच के बाद कन्यादान स्वरूप आर्थिक सहयोग, विवाह सामग्री अथवा आवश्यकता अनुसार अन्य सहायता प्रदान करता है।

हम कैसे मदद करते हैं

  • कन्यादान स्वरूप आर्थिक सहयोग
  • आवश्यक विवाह सामग्री में सहायता
  • समाज के सहयोगियों से परिवार को जोड़ना
  • आवश्यकता होने पर सामूहिक विवाह में सहभागिता

पात्रता

  • विप्र समाज का आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार
  • कन्या की आयु 18 वर्ष या अधिक
  • विवाह की तिथि तय हो

आवश्यक दस्तावेज़

  • वर एवं कन्या का आधार कार्ड
  • विवाह निमंत्रण पत्र / तिथि का प्रमाण
  • परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • संपर्क मोबाइल नंबर

बदलाव की कहानी

प्रतापगढ़ (उ.प्र.) की एक बेटी का विवाह 30 नवंबर 2025 को तय था, पर परिवार के पास साधन नहीं थे। समाचार मिलते ही ट्रस्ट अध्यक्ष जी ने ₹5,100 का कन्यादान सहयोग परिवार तक पहुँचाया।

शिक्षा ही विकास की कुंजी है — आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार का भविष्य बदल सकता है।